मध्य प्रदेश

रेप का केस पोते पर, दादा को उठा लाई पुलिस:महिला वकील का आरोप- SI ने कहा- गिरफ्तार करो, कॉन्स्टेबल से बोला- तेल क्यों लगा रहे हो

मुरैना जिले की कैलारस पुलिस का एक कारमाना सामने आया है। रेप का केस पोते पर दर्ज हुआ। आरोप है कि पुलिस 73 वर्षीय दादा को घर से उठाकर ले गई और 5 घंटे थाने पर बिठाए रखा। परिवार ने ग्वालियर हाईकोर्ट की महिला वकील से बात की। वकील ने जब थाने पहुंचकर ऐसी कार्रवाई का कारण और कानूनी आधार पूछा, तो संबंधित एसआई ने कोई स्पष्ट जवाब तो नहीं दिया, उल्टा अभद्रता की।

आरोप है कि महिला वकील ने एसआई ने कार्रवाई का पूछा तो उसने कहा- हाईकोर्ट से ही पूछ लेना। बुजुर्ग को मैं लाया हूं, मुझे कारण बताने की जरूरत नहीं है। प्रधान आरक्षक ने समझाइश दी तो एसआई ने तंज कसा- “तेल लगा रहे हो?” हंगामा बढ़ने के बाद बुजुर्ग गोपाल सिंह धाकड़ को आखिरकार रात में छोड़ना पड़ा। पूरा घटनाक्रम कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

 

बसे पहले पढ़िए, महिला वकील, एसआई और आरक्षक की बातचीत के अंश…

ग्वालियर की महिला वकील अल्पना सिकरवार और कैलारस थाने में पदस्थ एसआई मनोज यादव के बीच हुई बातचीत का वीडियो सामने आया है। वीडियो में महिला वकील बुजुर्ग गोपाल धाकड़ को थाने लाने के कारणों पर सवाल करती नजर आती हैं।

  • वकील: बुजुर्ग गोपाल धाकड़ को थाने कौन लेकर आया?
  • एसआई मनोज यादव: आप कौन हैं?
  • वकील: मैं एडवोकेट अल्पना सिकरवार, ग्वालियर हाईकोर्ट।
  • एसआई: …तो हाईकोर्ट से ही पूछ लेना।
  • वकील: बुजुर्ग पर कोई अपराध, वारंट या शिकायत है?
  • एसआई: हम क्यों बताएं, जाकर अपना काम करो।
  • वकील: …तो फिर गोपाल धाकड़ को छोड़िए।
  • एसआई: नहीं छोड़ेंगे।
  • वकील: …तो कारण बताइए।
  • एसआई: हमसे सवाल पूछने वाली आप होती कौन हैं?
  • वकील: एडवोकेट।
  • एसआई: कोई वकील हमसे सवाल नहीं कर सकता। बड़े-बड़े तगड़े आदमी हैं। महिला पुलिस बुलाओ, गिरफ्तार कराओ। प्रधान आरक्षक पंचम बीच में आए। दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। इसी दौरान एसआई ने अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा- छोड़ो, क्यों तेल लगा रहे हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button