उत्तर प्रदेश

यूपी में चाइनीज मांझे से मौत अब हत्या मानी जाएगी:योगी अफसरों पर भड़के; पूछा- बैन के बाद कैसे बिक रहा; एक साल में 8 मौतें

चाइनीज मांझे से हो रहीं मौतों पर सीएम योगी अफसरों पर भड़क गए। उन्होंने अफसरों से पूछा कि बैन के बाद भी बाजार में मांझा कैसे बिक रहा है। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए।

उन्होंने सख्त लहजे में कहा- अब चाइनीज मांझे से मौत होने को हत्या माना जाएगा। पुलिस प्रमुखों को जिलेवार छापेमारी करने के निर्देश दिए।

दरअसल, बैन के बाद भी यूपी में धड़ल्ले से चाइनीज मांझे बिक करे। प्रदेश में बीते एक साल में 8 लोगों की जान जा चुकी है। बुधवार को ही लखनऊ में MR का गला कट गया था। इनकी तड़प-तड़कर मौत हो गई थी।

योगी ने अफसरों को निर्देश देते हुए कहा कि चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

योगी ने क्या-क्या कहा? योगी ने कहा- अब अगर चाइनीज मांझे से किसी की जान जाती है तो हत्या का केस दर्ज कर जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। चाइनीज मांझे की जब्ती के लिए पूरे प्रदेश में यूपी पुलिस सघनता से अभियान चलाएगी।

CM ने साफ किया कि चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध है। इसकी बिक्री और इस्तेमाल किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। योगी ने पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिया कि इस अवैध नेटवर्क की पहचान करें। तत्काल छापेमारी कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें।

चाइनीज मांझे की वजह से हुई मौतों की हालिया घटनाएं-

1. लखनऊ में चलती बाइक पर एमआर का गला कटा 4 फरवरी को लखनऊ में चाइनीज मांझे से गर्दन कटने की वजह से एमआर की मौत हो गई थी। वह बाइक से जा रहे थे। तभी उनके गले में चाइनीज मांझा फंस गया। खून से लथपथ होकर वह बाइक समेत गिर गए और करीब 10 मिनट तक तड़पते रहे। राहगीरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मोहम्मद शोएब (33) के रूप में हुई। घटना दोपहर करीब 2 बजे की खाला बाजार थाना क्षेत्र के हैदरगंज ओवरब्रिज की है।

2. डॉक्टर की गर्दन कट गई थी, बीच सड़क तड़पकर मौत 14 जनवरी को जौनपुर में चाइनीज मांझे से गर्दन कटने से एक डॉक्टर की मौत हो गई थी। वह बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी गर्दन में चाइनीज मांझा फंस गया और गर्दन कटती चली गई। मांझे की धार इतनी तेज थी कि उनकी गले की हड्‌डी तक कट गई थी। हादसा बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे लाइन बाजार थाना क्षेत्र के प्रसाद चौराहे पर हुआ था। मृतक की पहचान केराकत निवासी डॉक्टर समीर हाशमी (28) के रूप में हुई थी।

एक साल में चाइनीज मांझे से 8 की जान गई

  • लखनऊ (11 दिसंबर 2025): बाइक से अपने घर जा रहे युवक की गर्दन कट गई थी। डॉक्टरों ने गले में सात टांके लगाकर युवक की जान बचाई थी।
  • जौनपुर (10 दिसंबर 2025): बेटे को स्कूल छोड़कर बाइक से लौट रहे कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर संदीप तिवारी की मौत हो गई थी। उनका गला कट गया था।
  • शाहजहांपुर (23 अक्टूबर 2025): थाना कांट क्षेत्र के नगला जाजू निवासी 26 वर्षीय रवि शर्मा पत्नी के साथ ससुराल जा रहे थे। रोजा के हांडा पुल के पास चाइनीज मांझा गर्दन में लगा। मौके पर गंभीर चोट, अस्पताल में मौत हुई।
  • अलीगढ़ (30 सितंबर 2025): 28 साल के सलमान स्कूटर से दुकान जा रहे थे। जमालपुर पुल पर चाइनीज मांझा गर्दन में उलझा, गहरा कट लगा। अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
  • गोरखपुर (29 जुलाई 2025): अमित गुप्ता मां के साथ बाइक से धर्मशाला जा रहे थे। सूरजकुंड पुल पर मांझा गर्दन में फंसा, 4 नसें कट गईं। हेलमेट होने के बावजूद गंभीर चोटें आईं। लंबा ऑपरेशन हुआ, जान बच गई।
  • शाहजहांपुर (11 जनवरी 2025): ड्यूटी पर जा रहे कांस्टेबल शाहरुख हसन चाइनीज मांझे की चपेट में आए। गर्दन पर तेज कट लगा, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button