मध्य प्रदेश

इंदौर में बच्चे का गला घोंटा…चेहरे पर ईंट मारी:हत्या छिपाने के लिए पलंग के अंदर बॉडी रख दी, ऊपर बीमार दादी को सुला दिया

इंदौर में 13 साल के बच्चे का पहले नॉयलॉन की रस्सी से गला घोंटा गया। फिर चेहरे पर ईंट से हमला कर दिया। आरोपियों ने हत्या छिपाने के लिए बच्चे की बॉडी पलंग के अंदर रख कर उसके ऊपर बीमार दादी को सुला दिया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है, जबकि दूसरा फरार है।

वारदात शनिवार को बच्चे के घर से 30 मीटर दूर एक छह मंजिल बिल्डिंग की छत पर की गई। शव को चौथी मंजिल के फ्लैट में छिपा दिया गया।

एमआईजी टीआई सीबी सिंह के मुताबिक, बच्चा आठवीं में पढ़ता था। शुक्रवार शाम करीब 7.30 बजे घर के बाहर से लापता हो गया था।

देर रात तक नहीं लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश की और थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। सीसीटीवी फुटेज में बच्चा एक बिल्डिंग में जाते हुए दिखाई दिया। परिजन ने जब बिल्डिंग की सर्चिंग की तो छत पर उसका खून से सना जैकेट मिला।

बिल्डिंग में एक पलंग के अंदर बच्चे का शव मिला।

तलाशी के दौरा पुलिस के साथ घूमता रहा आरोपी

टीआई सीबी सिंह ने बताया कि मल्टी की छत पर बच्चे का जैकेट मिला था। उस पर खून लगा हुआ था। मल्टी के पीछे कचरे के ढेर में बैग मिला था। टीआई ने बताया कि पुलिस जब पूछताछ और बच्चे की तलाश कर रही थी, तब आरोपी रेहान (21) पुलिस के साथ घूम रहा था। उसके हाव-भाव देखकर उस पर शंका हुई। पूछताछ की तो वह कुछ नहीं बोला। फिर पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली। सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि पलंग पेटी में शव रखा है।

पुलिस ने आरोपी रेहान को हिरासत में लिया है।

रेहान के साथ एक दोस्त रिजवान भी था। अभी हत्या का कारण अभी सामने नहीं आया है। रेहान का बड़ा भाई हत्या के मामले में पांच साल से जेल में है। उसकी भी डिटेल निकाली जा रही है।

रात 9.30 बजे एक महिला ने बचाओ-बचाओ की आवाज सुनी थी

रहवासी समीन खान ने बताया कि कल रात 9.30 बजे किसी महिला की बचाओ-बचाओ की आवाज सुनी थी। पुलिस ने इसे चेक किया, मगर कुछ नहीं मिला।

सुबह मल्टी की छत पर महिलाओं-बच्चों को खून से सना जैकेट मिला। छत पर तीन-चार जगह खून के छब्बे थे, जैसे किसी ने साफ किया हो। फ्लैट में दो से तीन लोग रहते हैं। एक बुजुर्ग महिला भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button