जमशेदपुरझारखंडताजा खबरदेशरांची

​​​​​​​रोलिंग ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें होंगी प्रभावित:हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 17 को देरी से खुलेगी, ट्रेन संख्या 13503-13504 भी होंगी प्रभावित

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य के लिए रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण रांची रेल मंडल से परिचालित कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

ट्रेन संख्या 13503-13504 वर्द्धमान-हटिया-वर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस का 18 दिसंबर को गोमो स्टेशन पर आंशिक समापन और आंशिक प्रारम्भ होगा। इन ट्रेनों का गोमो-हटिया -गोमो के बीच परिचालन रद्द रहेगा।

खड़गपुर -हटिया एक्सप्रेस 21 दिसंबर को लेट से चलेगी

ट्रेन संख्या 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 17 दिसंबर को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 2 घंटे विलंब से हटिया स्टेशन से खुलेगी। ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर -हटिया एक्सप्रेस 21 दिसंबर को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 2 घंटे विलंब से खड़गपुर स्टेशन से खुलेगी।

पावर ब्लॉक लेने के कारण देरी से खुलीं ट्रेनें

रांची रेलवे स्टेशन में सोमवार की रिमॉडलिंग वर्क के कारण सुबह दो घंटा का पावर ब्लॉक लिया गया था। इस वजह से यहां से कोलकाता और बनारस जाने वाली वंदे भारत ट्रेनें करीब एक घंटा लेट से खुलीं। वहीं, दुमका और गोड्‌डा से आने वाली ट्रेनें डेढ़ घंटा तक लेट पहुंचीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button