भोपालमध्य प्रदेश

कांग्रेस की रैली में पीएम मोदी के खिलाफ लगाए गए नारे

बीजेपी सांसद ने कहा राहुल गांधी को मांगनी होगी माफी

स्टार इंडिया न्यूज प्रतिनिधि भोपाल। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान हंगामा मच गया। बीजेपी सांसदों ने कांग्रेस नेताओं से माफी की मांग की। पूरा मामला रविवार को कांग्रेस की रैली में पीएम मोदी के खिलाफ लगाए गए आपत्तिजनक नारे से जुड़ा था। बीजेपी सांसद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी से माफी की मांग कर रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की रैली में PM मोदी को अपशब्द कहे गए। उनका अपमान किया गया।इस तरीके के नारे कांग्रेस पार्टी की सोच और मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ इस तरह की बातें करना उनकी मौत की कामना करना शर्मनाक है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस ने राजनीति का स्तर गिरा दिया है।

सदन में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारों की आलोचना की है। उन्होंने मांग की कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।किरेन रिजिजू ने सोमवार को संसद सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “देश की जनता ने सुना कि कांग्रेस पार्टी की रैली में क्या कहा गया? लोकतंत्र में हम सब सहयोगी हैं, दुश्मन नहीं। लेकिन कांग्रेस की रैली में प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए गए। मेरा मानना है कि लोकतंत्र में ऐसा घटिया और शर्मनाक स्तर पहले कभी नहीं देखा गया। संसद का सत्र चल रहा है, और कांग्रेस अध्यक्ष और विपक्ष के नेता को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button