ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या का सोशल मीडिया पर बड़ा खुलासा
आराध्या बच्चन सोशल मीडिया पर हो रही वायरल एक्ट्रेस के पूछने पर ऐश्वर्या राय ने बताया कि जो अकाउंट चल रहे है वह सारे फेक हैं

स्टार इंडिया न्यूज प्रतिनिधि मुंबई। एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। फैंस की नजरें ऐश के साथ-साथ आराध्या की एक्टिविटीज पर भी टिकी रहती हैं, जिसकी वजह से मां और बेटी दोनों के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन दिनों ऐश्वर्या राय रेड सी फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए जेद्दा में हैं, जहां उन्होंने अपनी बेटी के सोशल मीडिया पर बने अकाउंट्स के बारे में खुलकर बात की।ऐश्वर्या राय ने सोशल मीडिया के इस्तेमाल, उसके फायदे-नुकसान और सबसे जरूरी बात बेटी आराध्या के अकाउंट्स पर बात की है। उन्होंने फिल्म फेस्टिवल में बात करते हुए उन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया, जिसमें कहा जाता रहा है कि आराध्या सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। उन्होंने साफ किया कि आराध्या के नाम से चल रहे कोई भी अकाउंट उनकी फैमिली द्वारा मैनेज नहीं होते हैं। वह सभी अकाउंट्स फेक हैं।ऐश्वर्या ने आगे कहा, “जो चीजें बाहर हो रही हैं, कभी-कभी लोग मान लेते हैं कि वो आराध्या की हैं। लेकिन नहीं, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।” उन्होंने अपने फैंस का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “शायद कोई शुभचिंतक जरूर होगा, जिसने इन अकाउंट को बनाया है। जाहिर है कि ये आराध्या के लिए, मेरे परिवार के लिए, मेरे पति के लिए और मेरे लिए लोगों के प्यार से आता है। आप सब जानते हैं, आपके प्यार के लिए शुक्रिया, लेकिन वो सोशल मीडिया पर नहीं हैं।”

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। फैंस की नजरें ऐश के साथ-साथ आराध्या की एक्टिविटीज पर भी टिकी रहती हैं, जिसकी वजह से मां और बेटी दोनों के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन दिनों ऐश्वर्या राय रेड सी फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए जेद्दा में हैं, जहां उन्होंने अपनी बेटी के सोशल मीडिया पर बने अकाउंट्स के बारे में खुलकर बात की।
ऐश्वर्या राय ने सोशल मीडिया के इस्तेमाल, उसके फायदे-नुकसान और सबसे जरूरी बात बेटी आराध्या के अकाउंट्स पर बात की है। उन्होंने फिल्म फेस्टिवल में बात करते हुए उन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया, जिसमें कहा जाता रहा है कि आराध्या सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। उन्होंने साफ किया कि आराध्या के नाम से चल रहे कोई भी अकाउंट उनकी फैमिली द्वारा मैनेज नहीं होते हैं। वह सभी अकाउंट्स फेक हैं।
ऐश्वर्या ने आगे कहा, “जो चीजें बाहर हो रही हैं, कभी-कभी लोग मान लेते हैं कि वो आराध्या की हैं। लेकिन नहीं, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।” उन्होंने अपने फैंस का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “शायद कोई शुभचिंतक जरूर होगा, जिसने इन अकाउंट को बनाया है। जाहिर है कि ये आराध्या के लिए, मेरे परिवार के लिए, मेरे पति के लिए और मेरे लिए लोगों के प्यार से आता है। आप सब जानते हैं, आपके प्यार के लिए शुक्रिया, लेकिन वो सोशल मीडिया पर नहीं हैं।”


