इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में चल रही शीत लहरें,भोपाल सहित कई जिलों में तापमान गिरने की संभावना

25 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा

स्टार इंडिया न्यूज प्रतिनिधि भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले दो दिन शीतलहर का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में तापमान और गिरने की संभावना है। शहडोल में पारा 4.7 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि 25 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। जेट स्ट्रीम, पहाड़ों की बर्फीली हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिसंबर-जनवरी में लंबे समय तक कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है।मध्य प्रदेश में ठंड अपने सबसे तीखे तेवर दिखा रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए कोल्ड वेव अलर्ट किया

बुधवार और गुरुवार को भोपाल, इंदौर, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर और सीहोर में शीतलहर चलने की चेतावनी है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाएं और ऊंचाई पर सक्रिय जेट स्ट्रीम के कारण ठंड का असर और गहराने वाला है। भोपाल में रात का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शहडोल के कल्याणपुर में पारा 4.7 डिग्री तक गिर गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। इंदौर समेत 25 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।जेट स्ट्रीम से बढ़ी ठंड की धार

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जेट स्ट्रीम 222 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सक्रिय है जमीन से करीब 12 किलोमीटर ऊपर बहने वाली यह तेज हवा जब पहाड़ों से उतर रही ठंडी और बर्फीली हवाओं से मिलती है, तो सर्दी और तीव्र हो जाती है। इसी का असर मध्य प्रदेश में साफ दिखाई दे रहा है।पहाड़ों की ठंड, मैदानी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button