ग्वालियरमध्य प्रदेश

सीआरपीएफ के जवान ने शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ किया दुष्कर्म

एफआइआर दर्ज करने पर पुलिस ने कि इस पूरे मामले की जांच

स्टार इंडिया न्यूज प्रतिनिधि ग्वालियर। ग्वालियर  में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही 21 वर्षीय छात्रा को शादी का झांसा देकर सीआरपीएफ जवान सौरभ सेंगर ने दुष्कर्म किया। करीब तीन साल से वह उसके साथ गलत काम कर रहा था। कई बार उसे होटल में मिलने के लिए बुलाया। जब छात्रा ने शादी के कहा तो मुकर गया। छात्रा का फोन भी उसने उठाना बंद कर दिया।छात्रा ने स्वजन को बताया और स्वजन के साथ पड़ाव थाने पहुंचकर एफआइआर दर्ज कराई। मूल रूप से मुरैना की रहने वाली छात्रा गोला का मंदिर इलाके में अपनी बहन के साथ किराये से रहती है। वह यहां प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है।यहीं छात्रा की मुलाकात सौरभ सेंगर निवासी कांचमिल से हुई। वह सीआरपीएफ में आरक्षक है। उसकी पदस्थापना मणिपुर में है। उसने शादी का वादा किया, इसके बाद मिलने लगा। उसने मिलने के लिए छात्रा को पड़ाव स्थित होटल नंदगिरी में बुलाया।

आरोपी जवान जब भी वह छुट्टी पर आता था तो छात्रा से मिलता था। कुछ दिनों से उसने छात्रा का फोन भी उठाना बंद कर दिया। इसके बाद छात्रा ने शादी करने के लिए मैसेज किया तो इनकार कर दिया। छात्रा अपने स्वजन के साथ थाने पहुंची और एफआइआर दर्ज कराई। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button