मध्य प्रदेश

भोपाल में मौसम ने अचानक करवट ली;70 Kmकी रफ्तार से चली आंधी, तेज बारिश:पेड़ों की टहनियां गिरीं; शाजापुर में ओले; 22 जून तक MP पहुंच सकता है मानसून

भोपाल में गुरुवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। करीब 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चली और तेज बारिश हुई। 200 से ज्यादा इलाकों में पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं। कई जगह जाम के हालत बने।

आंधी-बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं शाजापुर में ओलावृष्टि हुई और सीहोर के इछावर में झमाझम बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हैं। अगले कुछ दिन आंधी-बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस बार मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री सामान्य से 5-7 दिन देरी से, 20 से 22 जून के बीच होने की संभावना है।

देखिए तस्वीरें

भोपाल में गुरुवार शाम को मौसम बदल गया। तेज हवाएं चलने लगी।
भोपाल में गुरुवार शाम को मौसम बदल गया। तेज हवाएं चलने लगी।
हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
तेज हवाओं के साथ बारिश से विजिबिलिटी घट गई।
तेज हवाओं के साथ बारिश से विजिबिलिटी घट गई।
भोपाल में आंधी के चलते 200 से ज्यादा इलाकों में पेड़ों की टहनियां गिर गई।
भोपाल में आंधी के चलते 200 से ज्यादा इलाकों में पेड़ों की टहनियां गिर गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button