IPL- राजस्थान का चौथा विकेट गिरा:वरुण चक्रवर्ती ने रियान पराग को बोल्ड किया, मैच में तीसरा विकेट लिया

IPL 2026 में आज दो मैच खेले जा रहे हैं। पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से हो रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में RR ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है।
राजस्थान ने 15 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए हैं। शिमरोन हेटमायर और डोनोवन फरेरा क्रीज पर हैं। रियान पराग, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी आउट हो चुके हैं। वरुण चक्रवर्ती 3 विकेट ले चुके हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर्स: संदीप शर्मा, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, यश पुंजा।
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा। इम्पैक्ट प्लेयर्स: मनीष पांडे, फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी।



