खेल

IPL- 9 ओवर में राजस्थान का स्कोर 62/5:जडेजा और फरेरा में फिफ्टी पार्टनरशिप; हैदराबाद के प्रफुल्ल ने 4 विकेट झटके

सनराइजर्स हैदराबाद ने 19वें IPL सीजन के 21वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 217 रन का टारगेट दिया। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। हैदराबाद ने 6 विकेट खोकर 216 रन बनाए। ईशान किशन ने 91 और हेनरिक क्लासन ने 40 रन बनाए। राजस्थान से जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट लिए।

राजस्थान रॉयल्स ने 9 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं। रवींद्र जडेजा और डोनोवन फरेरा पिच पर हैं। डेब्यू मैच खेल रहे प्रफुल्ल हिंगे ने 3 ही ओवर में 4 विकेट झटक लिए। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग और लुहान ड्रे प्रिटोरियस को कैच कराया, वहीं ध्रुव जुरेल को बोल्ड कर दिया।

दूसरे ओवर में यशस्वी जायसवाल भी कैच हो गए, उन्हें साकिब हुसैन ने कैच कराया। साकिब भी अपना IPL पहला मैच खेल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button