IPL में LSG vs GT-पावरप्ले में लखनऊ का स्कोर 60/2:सिराज ने कप्तान पंत को आउट किया; रबाडा ने मार्श को कैच कराया

IPL के इस सीजन में लगातार दूसरे दिन दो मैच खेले जा रहे हैं। पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जा रहा है। इकाना स्टेडियम में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।
लखनऊ ने 6 ओवर में 2 विकेट पर 60 रन बनाए हैं। ऐडन मार्करम और आयुष बडोनी पिच पर हैं। कागिसो रबाडा ने मिचेल मार्श को पवेलियन भेजा। 11 रन पर मार्श का कैच गिल ने किया। मोहम्मद सिराज ने ऋषभ पंत को कैच कराया।
दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स के बीच शाम 7:30 बजे से वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग-12
लखनऊ सुपर जायंट्स: ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव और मोहम्मद शमी।
इम्पैक्ट प्लेयर्स- मणिमारन सिद्धार्थ, जॉर्ज लिंडे, मैथ्यू ब्रीट्जके, शाहबाज अहमद, मयंक यादव।
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स- शाहरुख खान, मानव सुथार, जेसन होल्डर,



