IPL- प्रियांश आर्या 20 बॉल पर 57 रन बनाकर आउट:हैदराबाद ने 220 रन का टारगेट दिया;शिवांग कुमार ने ओपनिंग पार्टनरशिप ब्रेक की, पंजाब 109/1;

सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL-2026 के 17वें मैच में पंजाब किंग्स को 220 रन का टारगेट दिया है। न्यू चंडीगढ़ में पंजाब ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 219 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 8 ओवर में एक विकेट पर 109 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन सिंह और कूपर कोनोली क्रीज पर हैं।
इम्पैक्ट प्लेयर प्रियांश आर्या 20 बॉल पर 57 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शिवांग कुमार ने नीतीश कुमार रेड्डी के हाथों कैच कराया। इसी के साथ ओपनिंग पार्टनरशिप ब्रेक हुई।
SRH के ओपनर अभिषेक शर्मा ने 28 बॉल पर 74 रन की पारी खेली। इस पारी में 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। उन्होंने अभिषेक ने हेड के साथ 50 बॉल पर 120 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। हेनरिक क्लासन ने 39 रन बनाए। गेंदबाज में अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह को 2-2 विकेट मिले।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर्स- जयदेव उनादकट, लियम लिविंगस्टन, शिवम मावी, प्रफुल हिंगे, कमिंडू मेंडिस।
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स- नेहल वधेरा, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार।



