मध्य प्रदेश

उज्जैन में महाकाल मंदिर के बाहर पिता ने बेटी को मारा चाकू:घायल बोली- 5 लाख में बेचने की बात कर रहा था पिता; 16 साल पहले छोड़ कर गया

उज्जैन में शुक्रवार सुबह महाकाल मंदिर के बाहर युवती पर उसके ही पिता ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को लोगों की मदद से चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया।

घायल युवती की पहचान वर्षा पारदी (18) के रूप में हुई है। वह महेश्वर जेल रोड क्षेत्र की रहने वाली है और वर्तमान में कार्तिक मेला ग्राउंड क्षेत्र में अपनी मां के साथ रहती है। वह रोज की तरह महाकाल मंदिर के सामने माला बेच रही थी।

मंदिर के बाहर हुआ विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार सुबह महाकाल घाटी क्षेत्र में युवती की मां और उसके पिता के परिवार के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष सड़क पर आमने-सामने हो गए।

]

विवाद के दौरान आरोपी पिता वर्षना वहां पहुंचा और गुस्से में आकर युवती की पीठ और जांघ पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया।

हमले के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल वर्षा को उज्जैन के चरक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

16 साल पहले छोड़ गया था परिवार

परिजनों के अनुसार आरोपी पिता करीब 16 साल पहले परिवार को छोड़कर चला गया था और उसने दूसरी शादी कर ली थी। युवती की मां माना बाई का कहना है कि उन्होंने ही बेटी का पालन-पोषण किया है।

बेटी की शादी को लेकर हुआ विवाद

माना बाई ने आरोप लगाया कि आरोपी पिता अचानक आया और बेटी की शादी कराने की बात करने लगा। उनका कहना है कि वह रुपए के लालच में बेटी की शादी कराना चाहता था और इसके लिए करीब 5 लाख रुपए लेने की बात कर रहा था।

युवती का आरोप- बेचने की बात कही

घायल वर्षा ने बताया कि उसके पिता एक रिश्तेदार के साथ आए थे और कह रहे थे कि उसकी शादी नहीं करेंगे बल्कि उसे 5 लाख रुपए में बेच देंगे। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में आकर उन्होंने चाकू से हमला कर दिया।

महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि पुलिस टीम अस्पताल पहुंची है। युवती के बयान लिए जाएंगे और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button