मध्य प्रदेश

मुरैना जिले के एसएएफ के जवान ने चाचा को मारी गोली:गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर, पांचवी बटालियन में पदस्थ है जवान

मुरैना जिले के सुमावली क्षेत्र में मामूली विवाद पर एसएएफ के जवान ने शुक्रवार को अपने सगे चाचा को गोली मार दी। गोली लगने से चाचा गंभीर घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया। गोली कांड के बाद से आरोपी भतीजा फरार है। पुलिस घायल का बयान लेने ग्वालियर रवाना हो गई है बयान के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

एसएएफ आरक्षक रवी गुर्जर

आरोपी भतीजा मुरैना की पांचवी बटालियन में है पदस्थ सुमावली क्षेत्र का गांव पावली के रहने वाले गंभीर गुर्जर के बेटे एस ए एफ जवान रवि गुर्जर का विवाद सगे चाचा राजू गुर्जर से हो गया। शुक्रवार सुबह दस बजे के करीब पहले दोनों में बहस हुई फिर गाली गलौज होने लगी इस पर रवि ने कट्टा लगाकर अपने चाचा राजू गुर्जर को गोली मार दी। गोली राजू की जांघ पर लगी। जिससे उसे पहले मुरैना फिर ग्वालियर रेफर किया गया। आरोपी भतीजा एसएएफ जवान रवी गुर्जर मुरैना की पांचवी बटालियन में पदस्थ है। घटना के बाद से वह फरार है।

पावली गांव के गंभीर गुर्जर और राजू गुर्जर दोनों सगे भाई हैं। कुछ समय पहले ही इनका बंटवारा होकर अलग अलग घर बनाए गए थे। गंभीर सिंह के बेटे रवी गुर्जर और उसके चाचा राजू गुर्जर की कभी आपस में बनती नहीं थी। आज सुबह भी दोनों में पहले बहस हो गई फिर गाली गलौज हुई इसके बाद रवि भतीजे ने चाचा राजू को गोली मार दी।

सुमावली थाना प्रभारी एसआई रवी गुर्जर के अनुसार पावली गांव के रवी गुर्जर एसएएफ जवान और उसके चाचा राजू के बीच कहासुनी हुई। फिलहाल घायल के बयान दर्ज करने ग्वालियर अस्पताल आए हैं। फिर बटालियन को भी पत्र लिखेंगे। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button