उत्तर प्रदेश

पटना के मरीन ड्राइव पर अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़; शार्प शूटर को दौड़ाकर मारी गोली:पुलिस टीम पर फायरिंग कर रहा था; हाल में कोर्ट में हत्या करने घुसा था

पटना के मरीन ड्राइव पर अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी है। उसकी पहचान वैशाली के रहने वाले अमित कुमार के रूप में हुई है। अमित का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है।

मौके पर टाउन डीएसपी, DIU, और एसटीएफ मौजूद हैं। आरोपी को गोली लगने के बाद नजदीक के पीएमसीएच में एडमिट कराया गया है। मौके से पिस्टल मिली है। पुलिस की ओर से घटनास्थल को बैरिकेड कर दिया गया है और एफएसएल की टीम बुलाई गई है।पिस्टल को लॉक कर के जब्त करती पुलिस।

शार्प शूटर है अमित

अमित शार्प शूटर है। दरअसल 27 जनवरी 2025 को पटना सिविल कोर्ट में पेशी के लिए आए सुबोध सिंह गैंग के रोशन ततीया की हत्या करने आया था। इसी दौरान पुलिस को इसकी भनक लग गई और हत्या से पहले पीयूष पकड़ा गया जबकि अमित फरार हो गया।

अमित ने जिस गैंग से सुपारी ली थी उसके बारे में पुलिस उसे पूछताछ कर रही है।

कोर्ट की सुरक्षा में सेंधमारी

27 जनवरी 2026 की सुबह पटना सिविल कोर्ट में दो हथियारबंद अपराधियों ने घुसने का प्रयास किया जिसमें से पीयूष नाम का अपराधी गेट पर ही चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। दूसरा आरोपी कोर्ट परिसर में घुस गया हालांकि पुलिस की ओर से सुरक्षा बढ़ा दी गई।

इसके बाद अपराधी के मंसूबे पर पानी फिर गया और वह फरार हो गया। पीयूष से जब पूछताछ हुई तो उसने बताया कि वैशाली का रहने वाला अमीत पटना सिविल कोर्ट में उसे अपने साथ बाइक पर लाया था।

किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना था फिर उसके निशानदेही पर ही पुलिस अमित की तलाश कर रही थी, लेकिन वो फरार हो जा रहा था। आज तड़के सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि अमित मरीन ड्राइ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button