उत्तर प्रदेश

नोएडा में पत्नी की हत्या कर पति ने जान दी:7 बार चाकू मारा, फिर उसी कमरे में फंदे पर लटका

नों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। बाद में गुस्से में पति ने धारदार हथियार से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों को शक हुआ। सूचना पुलिस को दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो देखा कि पत्नी की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी, जबकि पति फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजनों को सूचना दी गई। घटना बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सोसाइटी की है।

तस्वीरें देखिए…

पति-पत्नी किराए के मकान में रहते थे। दोनों की लाश घर के किचन में बरामद हुईं।
पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए…

  • एक महीने पहले किराए पर कमरा लिया था: एक महीने पहले ही अनिल (33) और अनीता (30) सरस्वती कुंज में किराए पर रहने आया था। दोनों मूल रूप से एटा के रहने वाले हैं। अनिल एक निजी कंपनी में गॉर्ड की नौकरी करता था। जबकि, पत्नी सोसाइटी में घरों की साफ-सफाई का काम करती थी।
  • चीख-पुकार सुन पड़ोसियों ने मकान मालिक को बताया: पड़ोसियों के मुताबिक, रविवार शाम करीब 5 बजे दोनों घर लौटे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। झगड़े की आवाज बाहर आने पर पड़ोसियों ने मकान मालिक को इसकी जानकारी दी।
  • खिड़की से देखा तो लाश दिखाई दी: दरवाजा अंदर से बंद था। इसलिए मकान मालिक और पड़ोसियों ने खिड़की से झांककर देखा। अंदर का नजारा देख सभी के होश उड़ गए। पत्नी फर्श पर लहूलुहान हालत में पड़ी थी, जबकि पति फांसी के फंदे से लटका हुआ था।

13 साल पहले शादी हुई, कोई संतान नहीं थी पड़ोसियों ने बताया कि दोनों की 13 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं है। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में अनबन थी। कल भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ।

पुलिस ने क्या कहा? पुलिस के अनुसार, पति ने धारदार हथियार से पत्नी के गले पर 5 से 7 बार वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी पति ने खुद के हाथ और शरीर पर भी चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button