ग्वालियरजबलपुरमध्य प्रदेश

चंबल में हुए शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

पुलिस कर्मियों के पार्थिव शरीर को उनके घर पहुंचाया गया, चंबल समेत पूरे मध्य प्रदेश के परिजनों को हो रहा खेद

स्टार इंडिया न्यूज प्रतिनिधि मुरैना | सड़क हादसे में जान गवाने वाले चार शहीद पुलिसकर्मियों के पार्थिव शरीर को उनके गृह जिला पहुंचाया गया। इस दौरान आईजी, डीआईजी ने श्रद्धांजलि दी। इस सड़क हादसे के बाद चंबल समेत पूरे मध्य प्रदेश में शोक की लहर है। सागर सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मुरैना पुलिस के चार जवानों की पार्थिव देह देर रात करीब 2 बजे मुरैना पहुंची। पुलिस लाइन में सभी को श्रद्धांजलि दी गई। चंबल आईजी सचिन अतुलकर और डीआईजी सुनील कुमार जैन समेत जिले के तमाम पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद हैं।पुलिसकर्मी की पत्नी बेसुध हो गई

डॉग मास्टर विनोद शर्मा का पार्थिव शरीर उनके घर मुरैना के जौरा पहुंचा। पिता को देख 12 साल का बेटा बिलख उठा। परिजन उसे गोद में उठाकर दूर ले गए। पुलिसकर्मी की पत्नी बेसुध हो गई। वहीं, मुरैना के अंबाह के नख्ती गांव में परिमाल सिंह तोमर का अंतिम संस्कार होना है। उनका पार्थिव शरीर कुछ ही देर में यहां पहुंचने वाला है। तोमर के घर के बाहर लोग इकट्ठा होने लगे हैं। शोक का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button